Bollywood News


कंगना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर, गांधी और नेहरू को बनाया निशाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक रवैये की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है| हाल ही में कंगना रनौत ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गांधी और नेहरू पर करारा कटाक्ष किया है। उन्होंने एक ट्विट के माध्यम से लौह पुरुष पटेल की तारीफ करते हुए गांधी और नेहरू पर निशाना साधा है। अभिनेत्री के द्वारा साझा किया गया पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कंगना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "उन्होंने सिर्फ गांधी को खुश करने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री की पोजिशन, जिसके लिए वह चुने गए और योग्य थे, छोड़ दी थी, क्योंकि उनको लगता था कि नेहरू अच्छी इंग्लिश बोलते हैं। वह भारत के सच्चे लौह पुरुष हैं, मुझे लगता है कि गांधीजी को नेहरू जैसा कमजोर दिमाग का आदमी चाहिए था, जिसे वह कंट्रोल कर सकें और उसको आगे रखकर देश चला सकें, वो एक अच्छा प्लान था लेकिन गांधी की हत्या के बाद जो हुआ वह बड़ी त्रासदी थी"| देखिये-







अंत में बॉलीवुड क्वीन ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि, "भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जयंती की शुभकामनाएं। आप वो पुरुष हैं जिसने आज का अखंड भारत दिया लेकिन आपने प्रधानमंत्री का पद त्यागकर अपनी महान लीडरशिप और विजन हमसे दूर रखा, हमें आपके फैसले पर बहुत पछतावा रहेगा"|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो कंगना ने अपने आगामी प्रोजेक्ट जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसके आलावा उन्होंने 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है, इसमें वह एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखाई देंगी। अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर आरहे हैं|

End of content

No more pages to load