Bollywood News


सत्यमेव जयते की सेट से सामने जॉन की नयी तस्वीरें, दिखे नए अवतार में!

जॉन अब्राहम बैक तू बैक एक्शन करते नज़र आने वाले हैं | उनकी आगामी फिल्मों में लक्ष्य राज आनंद की 'अटैक', संजय गुप्ता 'मुंबई सागा' और सत्यमेव जयते 2 शामिल हैं और तीनो ही फिल्मों में जॉन हमें अलग - अलग अवतारों में एक्शन करते दिखने वाले हैं | फिलहाल वे सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिल्म के सेट से उनकी कुछ नयी तसवीरें सामने आई हैं जिनमें वे पुलिस यूनिफार्म में दिख रहे हैं |

फिल्म क्रिटिक व ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके सत्यमेव जयते 2 के सेट से जॉन की कुछ बिहाइंड द सीन तसवीरें शेयर की जिनमें जॉन फिल्म के डायरेक्टर मिलाप ज़वेरी के साथ बैठे दिख रहे हैं | इस फिल्म में जॉन 'बाटला हाउस' के बाद फिर एक बार पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखेंगे जो फिल्म को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट बढा रहा है | देखिये तस्वीरें-



मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे, साथ ही मनोज बाजपाई, नोरा फतेही और दया शंकर पाण्डेय भी अहम् किरदारों में दिखेंगे | फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निखिल द्विवेदी, व मोनिशा अडवानी, और ये रिलीज़ होगी 12 माय 2021 को |

End of content

No more pages to load