Bollywood News


फ़ातिमा सना शेख बोली, 3 वर्ष की आयु में हुआ था मेरे साथ ये काम

फ़ातिमा सना शेख बोली, 3 वर्ष की आयु में हुआ था मेरे साथ ये काम
बॉलीवुड अभिनेत्री फ़ातिमा सना शैख़ ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और यह निश्चित रूप से आसान नहीं था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक बेहतरीन जगह बनाई है और काफी दिलचस्प फिल्मों में काम किया हैं। दैनिक जागरण कि एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कुछ समय पहले हाल ही में एक इन्टरव्यू में कहा था कि वह बहुत संघर्षों और मुसीबतों से गुजरी हैं| फ़ातिमा यह भी कहा था कि कास्टिंग काउच का सामना वह भी कर चुकी हैं। इसके अलावा तीन साल की उम्र में उनका यौन शोषण भी किया गया था।

फ़ातिमा सना शैख़ ने कहा था कि, 'जब मेरी आयु तीन साल थी, तो उस समय मेरे साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई थी। यौन शोषण एक बदनामी है, यही वजह है कि महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में कभी किसी को बताना नही कहती हैं| वर्तमान समय में महिलाएं इसके बारे में अधिक जागरूक हो गई है।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो फ़ातिमा सना शैख़ नेटफ्लिक्स की आगामी मल्टी-स्टारर फिल्म 'लूडो' में नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी, आशा नेगी, शालिनी वत्स जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load