Bollywood News


फैन ने कहा मुझे 'मालदीव भिजवा दीजिए', सोनू सूद ने दिया मज़ेदार जवाब

फैन ने कहा मुझे 'मालदीव भिजवा दीजिए', सोनू सूद ने दिया मज़ेदार जवाब
लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए ऐक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब, जरूरतमंद मजदूरों की मदद के लिए आगे आए, लोग सोनू सूद को मसीहा मानने लगे हैं। कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दूर्गा पूजा पंडाल की थीम सोनू सूद पर रखी गई थी।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की इतनी मदद की है कि अब सभी को यहीं लगने लगा है कि समस्या कोई भी क्यों ना हो, समाधान सिर्फ सोनू सूद ही हैं| उनकी वजह से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में सभी सिर्फ मदद मांगे, ये जरूरी नहीं है| हाल ही में ट्विटर पर एक फैन ने सोनू के सामने ऐसी डिमांड रख दी है कि सभी हंसने को मजबूर हो गए हैं, इसके बाद यूजर्स ने उसको ट्रोल करना शुरू कर दिया|

फैन ने सोनू सूद से कहा कि वे उन्हें मालदीव भिजवा सकते हैं क्या?, एक फैन की तरफ से सोनू के सामने ये मांग रखना ही काफी मजेदार है, लेकिन उससे भी ज्यादा हंसाने वाला है वो जवाब जो सोनू की तरफ से फैन को दिया गया है| सोनू ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "साइकल पे जाओगे या रिक्शा पर भाई ? सोनू का ये ट्वीट लोगों को बार-बार हंसने के लिए मजबूर कर रहा है| देखिये-



अभिनेता सोनू सूद ने अपने घरों तक पहुंचने में हजारों लोगों की मदद की और लॉकडाउन के दौरान संकट में मदद करने के लिए सड़क पर उतर आए थे| सोनू ने सही मायनों में कई लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी है, उन्होंने किसी की सफल सर्जरी करवाई है तो किसी के लिए नया घर बनवा दिया|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सोनू आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ लोगों का मनोरंजन करते नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load