Bollywood News


मुकेश खन्ना ने कहा 'मीटू की दिक्कत औरतों के काम करने से हुई', सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी

हमारे बचपन को शक्तिमान के रूप में यादगार बनाने वाले मुकेश खन्ना अपने विचार प्रकट करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं | मुकेश हर मुद्दे पर खुल कर और बेबाकी से बोलने के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर उन्होंने बहुत ही खुल अपने विचार प्रकट किये गए | लेकिन बात ये नहीं है, बात ये है की मुकेश का मानना है की 'मीटू' दिक्कत तब बना जब औरतों ने भी घर से बहार निकल कर काम करना शुरू कर दिया |

जी आपने बिलकुल सही पढ़ा है, हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने मीटू पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की "औरत की र्काहना अलग होती है मर्द की अलग होती है, औरत का काम है घर संभालना, जो माफ़ करना मैं कभी-कभी बोल भी जाता हूँ| प्रॉब्लम कहाँ से शुरू हुई है मीटू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर लिया, आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती है"| ट्विटर पर एक यूज़र ने मुकेश के इंटरव्यू की ये विडियो साझा की, देखिये-



मुकेश का ये बयान लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है | ट्विटर पर एक यूज़र ने तो ये तक कह दिया की मुकेश खन्ना ने चाहे स्क्रीन पर शक्तिमान का किरदार निभाया है मगर असल ज़िन्दगी में वे शक्तिमान नहीं है क्यूंकि शक्तिमान ऐसा कभी नहीं कह सकता |

End of content

No more pages to load