Bollywood News


हॉट पिंक बिकिनी पहने पानी में तैरती दिखी एली अवराम, तस्वीर वायरल

हॉट पिंक बिकिनी पहने पानी में तैरती दिखी एली अवराम, तस्वीर वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम इन दिनों मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर खुद कि एक तस्वीर साझा की है जिसके द्वारा उन्होंने अपने फैन्स को बताया है कि उनका जन्म किसी जकूजी में हुआ है| इस तस्वीर में एली एक हॉट पिंक कलर की बिकिनी पहने हुए जकूजी में मछली की तरह पानी से खेलते दिखाई दे रही है| उनका यह कातिलाना लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

एली अवराम अपने बेली डांस के लिए लोकप्रिय हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस की वीडियों लोगों के साथ साझा करती नज़र आती हैं| इन्स्टाग्राम पर अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीर साझा करते हुए एली ने कैप्शन में लिखा कि, "अपने वॉटर बेबी होने के समय को दोबार जी रही हूँ, हां, सच्चाई यही है कि मैं जकूजी में पैदा हुई हूँ"| देखिये-



एली अवराम ने कलर्स के मशहूर टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 7 में काफी सुर्खियां हांसिल की थी। एली को आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी के निर्देशन में तैयार फिल्म 'मलंग' में दर्शकों को एंटरटेन करते देखा गया था। इस फिल्म में वो अपने हॉट और ग्लैमरस किरदार से लोगों को दीवाना बनाती नज़र आई थी। अभिनेत्री के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load