Bollywood News


अमृता राव और आरजे अनमोल के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी

अमृता राव और आरजे अनमोल के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के घर हाल ही में एक नन्हा मेहमान आ गया है| अमृता राव ने 1 नवंबर यानी रविवार की सुबह बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड गलियारे से मिली खबर के अनुसार इस पूरे डिलिवरी समय में ऑपरेशन थियेटर में अमृता राव के पति अनमोल साथ में थे। इस समय अमृता और बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं|

अगर आपो पता हो कुछ दिन पहले ही लोगों को पता चला था कि अमृता राव माँ बनने वाली हैं, उस समय पति, पत्नी खार के एक क्लीनिक के बाहर नज़र आए थे। इसके बाद नवरात्रि के दौरान अमृता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, इसमें वो अपना बेबी बम्प दिखाई हुई नज़र आ रही थी।

अमृता राव और अनमोल ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि उनकी शादी में परिवार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, शादी के चार साल बाद अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। अमृता राव के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायॉपिक में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने बाल ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे की भूमिका निभाई थी, इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load