Bollywood News


सलमान के बाद अब कार्तिक आर्यन दिखेंगे इस कोरियन थ्रिलर फिल्म के रीमेक में?

बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन के फैन्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, वह राम माधवानी के साथ एक कोरियन थ्रिलर के रीमेक के लिए काम करने वाले हैं| अब इस एक्शन थ्रिलर की डीटेल्स भी बाहर आ चुकी हैं, कार्तिक और राम माधवानी की ये फिल्म कोरियन फिल्म 'टेरर लाईव' का रीमेक है| खबरों कि मानें तो कार्तिक इस शानदार थ्रिलर में पहली बार सुपरहीरो की तरह एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका निभाने वाले हैं, लेकिन इस पत्रकार की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब वो एक आतंकवादी का इंटरव्यू लेता है।

फिल्म की कहानी जितनी ज़बरदस्त है उतना ही उत्साहित फैन्स कार्तिक को इस नए अवतार में देखने को भी नज़र आ रहे हैं। वहीं राम माधवानी पहले ही आर्या जैसी शानदार सीरीज़ के साथ सबका दिल जीत चुके हैं। इसलिए फैन्स को पूरा भरोसा है कि सुष्मिता सेन के बाद राम माधवानी अब कार्तिक आर्यन का भी जबरदस्त उपयोग करने वाले हैं, जिसके लिए वह काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ सालों से बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड चल रहा है| भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में या तो कोरियन फिल्मों के रीमेक बनाए जा रहे हैं या फिर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स सुपरहिट कोरियन फिल्मों को हिंदी में रीप्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' भी कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज' की रीमेक है। अब इसी लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल हो गया है, इस रीमेक फिल्म को 'नीरजा' फिल्म के डायरेक्टर राम माधवनी निर्देशित करेंगे। इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load