Bollywood News


करीना ने अपने घर रखी हेलोवीन पार्टी, तैमूर का मजेदार ड्रेसिंगसेंस वायरल!

करीना ने अपने घर रखी हेलोवीन पार्टी, तैमूर का मजेदार ड्रेसिंगसेंस वायरल!
अगर आपको पता हो कि 31 अक्टूबर को पूरी दुनिया में हेलोवीन का जश्न मनाया गया, करीना कपूर खान ने भी तैमूर के लिए अपने घर पर हेलोवीन पार्टी रखी| जिसमें तैमूर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दिए| इस पार्टी की कुछ तस्वीर और वीडियो करीना कपूर खान ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा की हैं, इनमें तैमूर का क्यूट और मजेदार ड्रेसिंगसेंस काफी वायरल हो रहा है|

करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में क्यूट मेकअप और कपड़ों की वजह से तैमूर को पहचानना मुश्किल है| तैमूर ने चेहरे पर रेड पेंट लगा रखा है और उन्होंने ब्लैक कॉस्टयूम पहन रखा है, जबकि उनका कोई दोस्त मिस्टर अमेरिका बना हुआ था तो किसी ने दूसरे सुपर हीरो की ड्रेस पहन रखी है| पार्टी में तैमूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की, इस मौके पर उनके लिए हेलोवीन से जुड़े कुछ गेम भी रखे गए थे| देखिये-



करीना के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है| करीना के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load