Bollywood News


टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के द्वारा करेंगे अपना बायोपिक डेब्‍यू

टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के द्वारा करेंगे अपना बायोपिक डेब्‍यू
बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इन दिनों मोस्ट एंटरटेनिंग और एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी4 के साथ फिर से बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं| दूसरी और अभिनेता दिसंबर में हीरोपंती-2 की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं, अब खबर आ रही है कि वह जल्‍द ही बायोपिक में अपना डेब्‍यू करने जा रहे हैं। मिडिया गलियारे से मिली खबर के अनुसार टाइगर श्रॉफ, हिमालय पुत्र के नाम से मशहूर मानचित्रकार नैन सिंह रावत की भूमिका का प्रदर्शन बड़े पर्दे पर करते दिखाई देगें| इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

बता दें कि अंग्रेजों के सामने अपनी जान को खतरे में डालकर, तिब्‍बत जाकर वहां का नक्‍शा बनाने वाले नैन सिंह रावत के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए निर्देशक अहमद खान ने राइट्स ले लिए हैं। 16 नवंबर को वह लोकेशन पर जाकर देखेंगे, इससे पहले मंगलवार को वीडियो कॉल के द्वारा टाइगर श्रॉफ ने भी मुंबई से प्राप्त कर ली थी। अब देखना ये होगा कि इस प्रोजेक्ट के उपर काम कब शुरू किया जाता है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नैन सिंह रावत ने अंग्रेजों के जमाने में काठमांडू से लेकर ल्‍हासा और मानसरोवर झील का नक्‍शा तैयार कर दिया था। नैन सिंह १८६३ में कश्‍मीर के रास्ते तिब्‍बत गए थे, वह कविताओं के माध्यम से अपना रास्ता नापा करते थे| एशिया का मानचित्र तैयार करने में उनका योगदान सर्वोपरि था। रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया था|

टाइगर श्रॉफ के फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म 'बागी 3' में नज़र आए थे। वह आने वाले समय में फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'रैंबो' में काम करते दिखाई देंगे। अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load