Bollywood News


बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख़ के जन्मदिन पर इस तरह जगमगा उठी बुर्ज खलीफ़ा

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख़ के जन्मदिन पर इस तरह जगमगा उठी बुर्ज खलीफ़ा
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान ने 2 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया, इस खास मौके पर उनके फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें जन्मदिन की बधाई दी| शाहरुख ने सभी फैन्स को धन्यवाद भी कहा, इस समय वह दुबई में हैं और वहीं उन्होंने अपना जन्मदिन परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट किया| किंग खान के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को अभिनेता की तस्वीर और लाइटों से सजा दिया गया|

किंग खान ने यह तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की, वे इस दौरान वहां खुद मौजूद थे| तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इमोशनल होकर पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची स्क्रीन पर खुद को देखना अच्छा लगा, मेरे दोस्त @mohamed_alabbar ने मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे सबसे बड़े पर्दे पर जगह दी है| धन्यवाद और प्यार... मेरे बच्चे इसको देखकर बहुत खुश हुए"| देखिये-



अगर आपको पता हो, हाल ही में शाहरुख ने अपने फैन्स को थैक्यू कहते हुए एक वीडियो साझा किया था| उन्होंने कहा था कि सभी लोग जो उनके जन्मदिन को खास बना रहे हैं वे उनके शुक्रगुजार हैं| फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह आने वाले समय में YRF के प्रोड्क्शन में बनने वाली फिल्म 'पठान' में नज़र आने वाले हैं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load