Bollywood News


जनवरी से मार्च तक करेंगे अक्षय कुमार और कृति सेनन 'बच्चन पांडे' की शूटिंग!

जनवरी से मार्च तक करेंगे अक्षय कुमार और कृति सेनन 'बच्चन पांडे' की शूटिंग!
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार इस समय एकदम नॉन-स्टॉप काम कर रहे हैं, वह पूरी एनर्जी के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स खत्म करने में लगे हुए हैं। कृति सेनन के बारे में भी ऐसा ही कहा जा सकता है, दोनों तेज़ी से अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं| अब खबर आ रही है कि जनवरी में दोनों डायरेक्टर फ़रहाद सामजी के साथ जैसलमर में अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' कि शूटिंग शुरू करेगें| जी हाँ, अगले साल जनवरी से यह फिल्म फ्लोर्स पर होगी यानि इसका शूट शुरू कर दिया जाएगा।

बॉलीवुड गलियारे से मिली रिपोर्ट के अनुसार, कृति-अक्षय और फरहाद की तिकड़ी जैसलमर में 6-दिन के शिड्यूल पर फिल्म का शूट करेगी। अक्षय के किरदार के बारे में बात करें तो वह इस फिल्म में एक गैंगस्टर के रोल में होंगे, वहीं कृति एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाती दिखेंगी। अक्षय का किरदार गैंगस्टर होने के साथ-साथ एक्टर बनने का सपना भी रखता है वहीं कृति एक निर्देशक बनना चाहती हैं| इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

सिनेमाघर बंद होने की वजह से फिल्मों की पहली जैसी कमाई नहीं रही है। हालांकि, अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित 'लक्ष्मी बॉम्ब' को फिर भी जबरदस्त डील मिली हैं। खबरों की मानें तो लक्ष्मी बॉम्ब' को 125 करोड़ रुपए डिज्नी होटस्टार ने खरीदा है। 'लक्ष्मी बॉम्ब' साउथ की फिल्म कंचना की रीमेक है, यह फिल्म 9 नवम्बर को डिज्नी होटस्टार पर लोगों के सामने प्रस्तुत की जाएगी|

वहीं कृति सेनन की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वह, आने वाले समय में लक्ष्मण उतेकार निर्देशित फिल्म 'लुका छुपी2' में कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आने वाली हैं| उनके फैन्स सभी फाइलों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load