Bollywood News


सोनाक्ष‍ी सिन्हा अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार, राजस्थान में करेंगी शूटिंग?

सोनाक्ष‍ी सिन्हा अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार, राजस्थान में करेंगी शूटिंग?
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फैंस काफी समय से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री बहुत जल्द रीमा कागती के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज़ 'फॉलेन' में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन करती नज़र आ सकती हैं|

सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी इसकी शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं, रीमा अपने इस प्रोजेक्ट को बहुत जल्द खत्म करने की योजना बना रही हैं। लोकल प्रोडक्शन टीम राजस्थान लोकेशन में शूटिंग करने के लिए तैयार है, इसके अलावा शूटिंग के लिए सभी जरूरी परमिशन पर भी काम किया जा रहा है। बता दें कि इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू की जाएगी, जिसके लिए कुल 35 लोगों की टीम तैयार कर दी गई है। इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ में सोनाक्षी एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाली हैं।

इस सीरीज़ का निर्माण एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स एक साथ मिलकर कर रहे हैं| इसमें सोनाक्षी के अलावा गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नज़र आएँगे, इस सीरीज़ को अमेज़न प्राइम पर दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा|

सोनाक्षी सिन्हा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में नज़र आई थीं। इसके अलावा उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म घूमकेतू में कैमियो रोल में देखा गया था। आने वाले समय में वह अजय देवगन स्टारर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देने वाली हैं| अभिनेत्री के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने ता बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load