Bollywood News


करवा चौथ पर काजोल ने शेयर किया मीम, सभी पतियों को दी ये मजेदार सलाह!

करवा चौथ पर काजोल ने शेयर किया मीम, सभी पतियों को दी ये मजेदार सलाह!
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में इन्स्टाग्राम स्टोरी पर करवा चौथ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। काजोल ने एक मीम शेयर करते हुए सभी पतियों को एक खास सलाह दी है। अभिनेत्री के द्वारा शेयर किए गए मीम पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

काजोल ने जो मीम शेयर किया है, उसमें लिखा है कि, "कार चलाते समय सीटबेल्ट जरूर बांधे, बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, करवाचौथ के भरोसे ना रहें|" बता दे कि, हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं को साल भर जिस व्रत का इंतजार होता है वह अब आ चुका है। 4 नवंबर यानी आज सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद दिखने के बाद पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती है। देखिये तस्वीर-




इन दिनों काजोल सिंगापुर में बेटी न्यासा के साथ हैं, सिंगापुर से काजोल अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले काजोल ने बेटी न्यासा की फोटोग्राफी स्किल्स की तारीफ करते हुए बेटी द्वारा खींची गई अपनी फोटोज़ शेयर की थी। काजोल के फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'तानाजी: द अनसंग वारियर' में देखा गया था।

इस फिल्म में काफी समय के बाद वह पति अजय देवगन की हीरोइन के रूप में नज़र आई थीं। अजय ने फिल्म में शिवाजी महाराज के दाहिने हाथ रहे तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था और काजोल उनकी पत्नी सावित्री बाई मालुसरे बनी थीं। खबरों की मानें तो वह आने वाले समय में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'त्रिभंगा' से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load