हमेशा अपने हॉट वीडियोज के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाली ऐक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर मुश्किलों में घिरती दिखाई दे रही हैं। हाल में पूनम पांडे गोवा में शूटिंग करने के बाद मुंबई लौटी थी, इसके तुरंत बाद गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उन पर गोवा के चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि यह वीडियो उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर भी किया था, परन्तु कुछ ही समय बाद पूनम ने इसको डिलीट कर दिया था|
मीडिया सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार, गोवा के कनाकोना पुलिस स्टेशन में भी एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोप लगाया गया है| उसने ऐक्ट्रेस पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट किया था, बता दें कि इससे पहले गोवा में पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था जिसके बाद सैम को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि बाद में पूनम और सैम बॉम्बे के बीच समझौता हो गया और फिलहाल दोनों साथ हैं।
पूनम पांडे अपने सोशल मीडिया ऐप 'द पूनम पांडे ऐप' पर ऐसे बोल्ड और न्यूड वीडियो अक्सर लोगों के साथ साझा करती रहती हैं और अपनी होटनेस से उनका मनोरंजन करती नज़र आती हैं। उनको आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2019 में रिलीज़ हुई जगबीर दहिया की हिंदी फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' में देखा गया था। इस फिल्म में पूनम के साथ शक्ति कपूर, श्रावणी और शिवेंद्र दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आए थे।
पूनम पांडे के खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज सार्वजनिक स्थान पर ये हरकत करने का आरोप!
Wednesday, November 04, 2020 12:28 IST


