Bollywood News


आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का हुआ रोका, देखिये वायरल तस्वीर!

बॉलीवुड गायक और अभिनेता आदित्य नारायण का हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ रोका हो गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही हैं| अब दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, बता दें कि आदित्य की दोस्त और कॉमेडियन भारतीय सिंह ने भी इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और दोनों को बधाई दी है| इन तस्वीरों के सामने आते ही दोनों के फैन्स ने उनको बधाई देनी शुरू कर दी है|

इन तस्वीरों में आदित्य नारायण ने ग्रे कलर की शर्ट और जींस पहन रखी है और वहीं श्वेता पिंक कलर के सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही है| दोनों के माता-पिता भी साथ में खड़े नज़र आ रहे हैं, दोनों के हाथों में शगुन भी दिखाई दे रहा हैं| मीडिया सूत्रों की मानें तो दिसंबर में दोनों की शादी होने वाली है| देखिये-





आदित्य नारायण ने कुछ समय पहले इस बात की घोषणा की थी कि वह सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं, ताकि शादी की तैयारियों पर ध्यान दे सकें| फोटो में आदित्य ने श्वेता को पीछे से पकड़ रखा था, तस्वीर में श्वेता पीले फूलों की पोशाक में हंसती हुई दिखाई दे रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य नारायण बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे हैं| आदित्य नारायण की एंकरिंग को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है|

End of content

No more pages to load