Bollywood News


बिग बॉस 14: घर में अली गोनी को देख रोने लगी जैस्मिन, नही रुक रही एजाज़-पवित्रा की लड़ाई!

बीते एपिसोड की शुरुआत निक्की और पवित्रा के बीच मॉर्न‍िंग बातचीत से हुई, वहीं निक्की रेड जोन में उनसे नाराज बैठे राहुल वैद्य से झगड़ा खत्म करने की कोशिश करती दिखाई दी| परन्तु राहुल नहीं माने और उन्होंने कहा कि निक्की को देखकर अब उन्हें गुस्सा आता है|

दूसरी ओर एजाज़ के शोल्डर में इस वक्त इंजूरी हो गई है और वह इसी बारे में अभिनव को उनके साथ हुए हादसे के बारे में बताते दिखाई दिए| इन सबके बीच एजाज़ और पवित्रा में काफी बहसबाजी भी हुई, वह पिछले दिन नॉमिनेशन को लेकर एजाज़ के बर्ताव से नाराज हैं| उन्होंने बात-बातों में एजाज़ को एहसान फरामोश और गिरगिट भी बोल दिया|

थोड़ी देर बाद घर में अचानक कंटेस्टेंट्स को फोन मिलता है, फोन की घंटी बजती है और फिर होती हैं अली गोनी की एंट्री, जिसको देखकर जैस्मिन इमोशनल हो गई| शो में ट्व‍िस्ट तब आया, जब बिग बॉस ने कहा कि अली घर के नए सदस्य हैं, क्योंकि ये फैसला जल्दबाजी में लिया गया इसलिए वे कुछ दिन घर के दूसरे हिस्से में रहेंगे|

बिग बॉस की तरफ से ये भी बताया गया कि जैस्मिन आगे के सभी कार्य और सभी फैसले, अली की सलाह से लिया करेंगी| जैसमीन अपने बेस्‍ट फ्रेंड को घर के अंदर देखकर काफी खुश नज़र आई, उन्होंने अली को देखकर कहा कि अब तो सब कुछ माइंडब्‍लोइंग होगा। अंत में फ़ोन पर अली को एजाज़ ने बताया कि उन्‍होंने क्‍यों नॉमिनेशन्‍स के दौरान जैसमीन को बचाया था।

End of content

No more pages to load