Bollywood News


इस तरह मनाया कपूर ख़ानदान ने करवा चौथ, करीना के साथ दिखी तारा सुतारिया!

इस तरह मनाया कपूर ख़ानदान ने करवा चौथ, करीना के साथ दिखी तारा सुतारिया!
पूरे भारत देश में 4 नवंबर को बड़ी धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की थी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कोरोना वायरस भी इस त्यौहार की चमक पर कोई असर नहीं डाल पाया। हाल ही में बॉलीवुड के कपूर ख़ानदान की एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है|

इस तस्वीर को ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फैन्स के साथ साझा किया है| इस फोटो में करीना कपूर ख़ान, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रिमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिसा मल्होत्रा, आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया भी नज़र आई| रिद्धिमा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कपड़े देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगो करवा चौथ के लिए इकट्ठा हुए हैं"| देखिये-

View this post on Instagram

Family dinner ❤️ #missingafew❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on



अगर आपको पता हो, करीना कपूर ख़ान इस वक्त प्रेग्नेंट है, उनको लेकर फैंस की बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, उन्होंने अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसमें वह आमिर ख़ान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं, फ़िल्म को अगले साल दिसंबर में रिलीज़ किया जा सकता है।

अगर तारा सुतारिया की बात करें, तो वह इस समय आदर जैन को डेट कर रही हैं, अभिनेत्री ने 'स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2' के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी| इस तस्वीर में इन दोनों की जोड़ी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही|

End of content

No more pages to load