Bollywood News


ऋतिक रॉशन इस फिल्म के द्वारा अपने हॉलीवुड मूवी डेब्यू के लिए तैयार!

ऋतिक रॉशन इस फिल्म के द्वारा अपने हॉलीवुड मूवी डेब्यू के लिए तैयार!
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रॉशन आने वाले समय में हॉलीवुड फिल्म में काम करते नज़र आ सकते हैं| फिल्म में वह एक जासूस का किरदार निभाते दिखाई देंगे, 2019 में ऋतिक ने दो सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' और 'वॉर' दी, लेकिन इसके बाद से उन्होंने अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक, ऋतिक रॉशन हॉलीवुड की अपकमिंग स्पाई फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

खबरों के अनुसार ऋतिक को एक हॉलीवुड मूवी बनाने वाली कंपनी की ओर से ऑफर आया और अभिनेता को उनके किरदार कुछ सीन के बारे में बताया गया। फिल्म में ऋतिक का क्या रोल है? इसकी जानकारी अभी तक अधिकारिक नही हो पाई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अभिनेता इसमें जासूस के रोल में नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा ये भी खबर मिली है कि ऋतिक जल्दी ही डिजीटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं, वह 2016 में बीबीसी पर प्रसारित टेलीविजन सीरिज़ 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी वर्जन में दिखाई दे सकते हैं।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो ऋतिक आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ लोगों का मनोरंजन करते नज़र आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी, उनके फैन्स अभिनेता के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load