हिंदी सिनेमा में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्हें हर कोई फिल्मी पर्दे पर एक साथ देखना पसंद करता है और उन्ही में से एक सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी भी है। आज भी हिंदी सिनेमाप्रेमी दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक नज़र आते हैं| कई सालों से दोनों ने साथ में फिल्म तो नहीं की है, लेकिन ऐसा कई बार हुआ है, जब दोनों एक दूसरे की फिल्म में कैमियो करते नज़र आए हैं। हाल ही में मिली खबरों के अनुसार बॉलीवुड के करण और अर्जुन की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर बहुत जल्द धमाका कर सकती है|
अगर आपको पता हो, शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और उन्होंने 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से कोई भी फिल्म नहीं की है। इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की तैयारी करने में व्यस्त हैं। वहीं, इसी बीच खबर यह आ रही है कि उनकी इस अपकमिंग फिल्म में सलमान खान भी दिखाई दे सकते हैं।
बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म 'पठान' में नज़र आने वाले हैं। बॉलीवुड दबंग इस फिल्म में कैमियो रोल में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के भी नज़र आने की खबरें हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है कि दोनों एक साथ नज़र आएँगे, इससे पहले सलमान खान, शाहरुख की फिल्म 'कुछ कुछ होता है', 'ओम शांति ओम' में नज़र आए थे जबकि सलमान खान की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' और ट्यूबलाइट में किंग खान नज़र आए थे। इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|
बॉलीवुड के करण और अर्जुन की जोड़ी बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार!
Friday, November 06, 2020 12:07 IST


