Bollywood News


केएल राहुल ने इस रोमांटिक अंदाज़ में किया गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को बर्थडे विश!

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को उनके बर्थडे पर बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में विश किया है| राहुल ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ की एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है| बता दें कि 5 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया का बर्थडे था, आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के कप्तान राहुल ने अथिया को सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की बधाई दी है|

राहुल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे मेड चाइल्ड|" सोशल मीडिया पर जैसे ही राहुल ने तस्वीर शेयर की उसके तुरंत ही यह वायरल हो गई| उनके द्वारा साझा की गई तस्वीर पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, हार्दिक पंड्या का वाईफ नताशा ने भी कमेंट बॉक्स में दिल का इमोजी शेयर किया है| बता दें कि इससे पहले केएल राहुल के बर्थडे पर भी अथिया शेट्टी ने तस्वीर शेयर कर क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई दी थी| देखिये-

View this post on Instagram

Happy birthday mad child 🖤

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on



अथिया शेट्टी के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो उन्होंने अपने 4 साल के करियर में केवल तीन फिल्में की हैं जिनमें निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म 'हीरो' (2015), अनीस बज़्मी निर्देशित 'मुबारकां' (2017) और देबमित्रा हसन निर्देशित 'मोतीचूर चकनचूर' (2019) शामिल हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस के साथ जुडी रहती हैं और उनको एंटरटेन करती रहती हैं।

End of content

No more pages to load