Bollywood News


अनुष्का ने विराट कोहली के जन्मदिन पर पोस्ट की रोमांटिक तस्वीर!

अनुष्का ने विराट कोहली के जन्मदिन पर पोस्ट की रोमांटिक तस्वीर!
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर पति विराट कोहली के साथ प्यारी सी तस्वीरें पोस्ट की हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग उनकी तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि 5 नवंबर को विराट कोहली का बर्थडे था, उन्होंने अनुष्का और टीम के दोस्तों के साथ इसे दुबई में सेलिब्रेट किया, सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुके हैं।

हाल ही में साझा कि गई तस्वीर में अनुष्का, विराट कोहली के गाल पर किस करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं, उनकी इन तस्वीरों पर मौनी रॉय, ताहिरा कश्यप और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। प्रियंका ने क्राइंग इमोजी बनाया है जो कि उनकी बेहद ज्यादा खुशी को दर्शाता है। देखिये-

View this post on Instagram

❤️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



अनुष्का और विराट का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विराट केक काट रहे थे। इस वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर गले लगाया था। अनुष्का दुबई में विराट के साथ एंजॉय कर रही हैं। दोनों ने अगस्त में पैरंट्स बनने की खबर अपने फैन्स के साथ साझा की थी। उनके घर नन्हा मेहमान अगले साल जनवरी में आने वाला है।

End of content

No more pages to load