Bollywood News


बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायॉपिक से परिणीति चोपड़ा का वायरल!

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायॉपिक से परिणीति चोपड़ा का वायरल!
भारत के स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक में ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभाते हुए नज़र आने वाली हैं। इस समय फिल्म से साइना नेहवाल का एक लुक सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। बैडमिंटन प्लेयर ने भी यह लुक शेयर करते हुए, अपना मजेदार रिएक्शन दिया है|

साइना नेहवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर बायॉपिक में परिणीति चोपड़ा के लुक तस्वीर रिट्वीट करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा #sainamovie|" इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए एकदम साइना जैसी नज़र आ रही हैं। देखिये-



परिणीति को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म 'जबरियां जोड़ी' में सिदार्थ मल्होत्रा के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए देखा गया था| इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने काफी तारीफ की थी | आने वाले समय में वह साइना नेहवाल की बायॉपिक के अलावा, दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ अपने चाहने का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं, उनके फैन्स इस फिल्म का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load