Bollywood News


'बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने मनाया अपना 39वां जन्मदिन!

'बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने मनाया अपना 39वां जन्मदिन!
साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन कुछ फिल्मों ने उन्हें पूरे भारत में लोकप्रिय कर दिया है| सबसे पहले नम्बर पर आती है, प्रभास अभिनीत 'बाहुबली' जिसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे|

दूसरी, कोडी रामाकृष्णा की 'अरुंधति' जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी महिला प्रधान फिल्म मानी जाती है, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत पैसा कमाया था| अनुष्का शेट्टी की तीसरी लोकप्रिय फिल्म गुना शेखर की 'रुद्रमादेवी काकतीय' वंश की एक निडर महिला शासक के जीवन पर आधारित थी, इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने बहुत ही शानदार भूमिका निभाई थी|

उनकी चौथी सबसे अच्छी फिल्म कनिका ढिल्लों की लिखी और प्रकाश कोवेलामुदी के निर्देशन में बनी 'साइज जीरो' थी, जो एक युवा लड़की की कहानी है| इनके अलावा जी अशोक के निर्देशन में बनी फिल्म भागमती अनुष्का शेट्टी की एक और महिला प्रधान फिल्म है, इसमें उन्होंने एक आईएएस अफसर की भूमिका निभाई थी| इसमें उनका अभिनय दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load