Bollywood News


फेमस टॉक शो की शूटिंग के लिए पहुंची करीना कपूर ने फ्लांट किया बेबी बंप!

फेमस टॉक शो की शूटिंग के लिए पहुंची करीना कपूर ने फ्लांट किया बेबी बंप!
बॉलीवुड बेबो करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है, इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती हैं और अपनी फोटो और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं| हाल ही में करीना कपूर की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं| एक तस्वीर उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर भी लोगों के साथ साझा की है|

करीना कपूर यूं तो अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी इंजॉय कर रही हैं लेकिन इसी बीच वह अपने काम को भी फूल एनर्जी के साथ करती दिखाई दे रही हैं| करीना कपूर ने हाल ही में रेडियो चैट शो What woman wants सीज़न 3 की शूटिंग शुरू कर दी है| इस चैट शो में कई सेलेब्स आते हैं और अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करते हैं| देखिये-



अगर आपको पता हो कि 31 अक्टूबर को पूरी दुनिया में हेलोवीन का जश्न मनाया गया था, करीना कपूर खान ने भी तैमूर के लिए अपने घर पर हेलोवीन पार्टी रखी थी| जिसमें तैमूर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दिए थे| इस पार्टी की कुछ तस्वीर और वीडियो करीना कपूर खान ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा किया था|

End of content

No more pages to load