Bollywood News


सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है शाहिद कपूर का ये बाइकर अवतार!

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है शाहिद कपूर का ये बाइकर अवतार!
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं| अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर अपने अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं, इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी की तैयारी में लगे हुए हैं| शाहिद हाल ही में मॉर्निग बाइक राइड का लुफ्त उठाते नज़र आए, जिसकी एक तस्वीर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की, इसमें वह बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं| उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है|

इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में शाहिद बाइकर जैकेट, पैंट और बूट पहने फुल टशन में दिखाई दे रहे हैं| अभिनेता द्वारा साझा कि गई तस्वीर को अभी तक करीब 16 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है| उन्होंने तस्वीर को अपने फैन्स के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मॉर्निग राइड"| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'जर्सी' में नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं| फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी नज़र आएंगे, अभिनेता के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load