Bollywood News


अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को कंगना ने कहा 'गजनी', कमला हैरिस का किया समर्थन!

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को कंगना ने कहा 'गजनी', कमला हैरिस का किया समर्थन!
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत जब से सोशल मीडिया पर आई हैं, उसी समय से सुर्ख़ियों में चल रही हैं। कंगना बेबाकी से हर मुद्दे पर अपने विचार सोशल मीडिया पर रखती हैं, पिछले दिनों बहुत से लोग कंगना के सपोर्ट और विरोध दोनों में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आए थे। हाल ही में कंगना ने अमेरिका में हुए हालिया राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर ट्विट किया है और यूएस की होने वाली उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया है|

कंगना ने ट्विटर पर कमला हैरिस की एक स्पीच का वीडियो शेयर करते हुए, उसके उपर अपना रिएक्शन दिया है| उन्होंने यूएस के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की तुलना आमिर खान की फिल्म 'गजनी' के किरदार से कर दी है। कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "गजनी बाइडेन पर भरोसा नहीं है जिनका डेटा हर 5 मिनट पर क्रैश हो जाता है। वह एक साल से ज्यादा नहीं चलेंगे, साफ है कि कमला हैरिस ही इस सरकार को चलाएंगी।" देखिये-



कुछ समय पहले कंगना रनौत ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गांधी और नेहरू पर करारा कटाक्ष किया था। उन्होंने एक ट्विट के माध्यम से लौह पुरुष पटेल की तारीफ करते हुए गांधी और नेहरू पर निशाना साधा था।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो कंगना ने अपने आगामी प्रोजेक्ट जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसके आलावा उन्होंने 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है, इसमें वह एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखाई देंगी। अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load