बॉलीवुड में फैले ड्रग्स की जांच अब मशहूर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला तक पहुंच गई है। एनसीबी ने हाल ही में फिरोज के घर से छापेमारी के दोरान ड्रग्स बरामद किया हैं। खबरों की मानें तो जब एजेंसी ने फिरोज के घर रेड मारी तो वहां पर एजेंसी को कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली है। हालांकि इस दौरान फिरोज घर पर मौजूद नहीं थे, इस रेड के दौरान एजेंसी को फिरोज के घर से गांजा और कुछ मोबाइल फोन मिले हैं।
एनसीबी ने फिरोज नाडियावाला की टीम ने समन भेज दिया है, वहीं उनकी पत्नी को एनसीबी टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तारी से पहले एनसीबी की टीम ने शबाना से काफी सवाल किए थे, प्रोड्यूसर का नाम ड्रग्स मामले में पकड़े गए पेडलर से पूछताछ के दौरान सामने आया था| एनसीबी की टीम ने रविवार को मलाड, अंधेरी, लोखंडवाला, खारघर और कोपरखैरने में फिरोज नाडियावाला के घरों में छापेमारी की थी।
फिरोज नाडियावाला के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो उन्होंने 'फिर हेरा-फेरी', 'आवारा पागल दीवाना', 'वेलकम', 'ऑनः मेन ऐट वर्क', कई फिल्मों का निर्माण कार्य सम्भाला है। बता दें कि कुछ समय पहले एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर पर भी छापा मारा था और इस छापे के दौरान उन्होंने ड्रग बरामद किया था|
प्रड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर एनसीबी का छापा, पत्नी गिरफ्तार!
Monday, November 09, 2020 14:01 IST


