Bollywood News


संगीतकार गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' में नज़र आएंगे आमिर खान!

संगीतकार गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' में नज़र आएंगे आमिर खान!
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आने वाले समय में गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' में मुख्य भूमिका निभाते नज़र आने वाले हैं| खबरों की मानें तो उनकी पत्नी किरण इस फिल्म का निर्माण कार्य संभालती नज़र आ सकती हैं| अगर आपको पता हो कुछ समय पहले आमिर खान ने ये फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया था| क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर पर मीटू के दौरान आरोप लगने शुरू हो गए थे, लेकिन अब उन्होने फिल्म में वापसी करने का मन बना लिया है|

सुभाष कपूर पर लगे आरोपों के बाद आमिर से पूछा गया था कि लोग आपसे सुभाष कपूर के साथ काम करने की बात करेंगे तो आपकी उनसे निपटने की रणनीति कैसी होगी? तो आमिर ने जवाब दिया था कि मेरे पास कोई रणनीति नहीं है, मैं बस वही कर रहा हूं जो मेरा दिल कह रहा है| इस फिल्म में अभिनेता संगीतकार गुलशन कुमार के संघर्षों को प्रदर्शन करते नज़र आ सकते हैं| इस खबर के सामने आते ही आमिर के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

आमिर खान की बात करें तो वह आने वाले समय में अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में करीना कपूर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया| अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| आमिर और करीना के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load