Bollywood News


ड्रग्स केस: एनसीबी ने मारा अर्जुन रामपाल के घर छापा, ड्राइवर गिरफ्तार!

ड्रग्स केस: एनसीबी ने मारा अर्जुन रामपाल के घर छापा, ड्राइवर गिरफ्तार!
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी इस मामले की जांच कर रही है। एनसीबी की टीम कई बॉलीवुड सितारों से पूछताछ कर चुकी है और कई जगह छापेमारी भी की गई है। अब एनसीबी ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर में छापेमारी की है, इस कार्रवाई को बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के सिलसिले में एनसीबी की पहले से चल रही जांच का ही हिस्सा माना जा रहा है।

खबरों के अनुसार एनसीबी के अधिकारी छापेमारी के लिए अर्जुन रामपाल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो वहां अभिनेता के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि एनसीबी ने पिछले महीने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास से नशीली टैबलेट्स बरामद हुई थीं, ये दोनों ही चीजें सरकार की तरफ से बैन हैं।

बॉलीवुड में फैले ड्रग्स की जांच अब मशहूर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला तक पहुंच गई है। एनसीबी ने हाल ही में फिरोज के घर से छापेमारी के दोरान ड्रग्स बरामद किया हैं। खबरों की मानें तो जब एजेंसी ने फिरोज के घर रेड मारी तो वहां पर एजेंसी को कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली है। हालांकि इस दौरान फिरोज घर पर मौजूद नहीं थे, इस रेड के दौरान एजेंसी को फिरोज के घर से गांजा और कुछ मोबाइल फोन मिले हैं।

एनसीबी ने फिरोज नाडियावाला की टीम को समन भेज दिया है, वहीं उनकी पत्नी को एनसीबी टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तारी से पहले एनसीबी की टीम ने शबाना से काफी सवाल किए थे, प्रोड्यूसर का नाम ड्रग्स मामले में पकड़े गए पेडलर से पूछताछ के दौरान सामने आया था|

End of content

No more pages to load