Bollywood News


कार्तिक आर्यन का महाराजा कोकी राय बहादुर लुक वायरल, देखिये तस्वीर!

कार्तिक आर्यन का महाराजा कोकी राय बहादुर लुक वायरल, देखिये तस्वीर!
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, इनके इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैशन शो के लिए रॉयल लुक में रैंप वॉक किया था, इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की थी, उनका यह लुक सभी का ध्यान खींच रहा है।

इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में कार्तिक आर्यन लंबे बाल, शेरवानी और काफी जूलरी पहने नज़र आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "महाराजा कोकी राय बहादुर।" अगर आपको पता हो कि कार्तिक को उनके परिवार वाले प्यार से कोकी बुलाते हैं। लॉकडाउन के दौरान अभिनेता ने अपनी बहन के साथ कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पंसद किया था। देखिये-

View this post on Instagram

Maharaja Koki Rai Bahadur 👑

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on



अगर कार्तिक के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| मीडिया खबरों के अनुसार इन फिल्मों को जल्द रिलीज़ किया जाएगा, ताकि लोगों का ध्यान कोरोना महामारी से हटाया जा सके और उनका मनोरंजन किया जाए|

End of content

No more pages to load