Bollywood News


बिग बॉस 14: पवित्रा और कविता कौशिक के उपर जमकर बरसी फराह खान!

बिग बॉस 14: पवित्रा और कविता कौशिक के उपर जमकर बरसी फराह खान!
बिग बॉस 14 के घर में बीते एपिसोड में फराह खान और उनके साथ थे दो जानेमाने पत्रकार पहुंचे। फराह खान ने पवित्रा और एजाज खान के बीच की बॉन्डिंग के बारे में बातें की और कहा कि उनके बीच शुरुआत में जो जैसा चल रहा था वो बहुत ही खूबसूरत था। उन्होंने पूछा कि आखिर क्यों उनके बीच का यह रिश्ता बिखर सा गया, जिसपर पवित्रा ने अपनी गलती मानी और एजाज़ से एक बार फिर माफ़ी मांगी।

बिग बॉस के घर में दिन की शुरुवात म्यूजिक के साथ हुई। सुबह होते ही अली गोनी का पारा सातवें आसमान पर चढा नज़र आया, बिग बॉस ने उन्हें माइक पहनने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। वह तोड़फोड़ करने की धमकी देते नज़र आए, उन्होंने कहा कि अब न तो खाना खाएंगे और न ही माइक पहनेंगे। घरवालों के समझाने के बावजूद अली गोनी ने किसी की नहीं सुनी और कहते नज़र आए कि जो उखाड़ना है उखाड़ लें, निकालना है शो से निकाल दें।

इसके बाद बिग बॉस अली गोनी से नाराज नज़र आए और बोले कि आपको थोड़ी देर और इंतजार करना चाहिए था क्योंकि आरटी-पीसीआर की जांच आने में 24 घंटे का समय लगता है। अंत में अली बिग बॉस से माफी मांगते दिखाई दिए, आखिरकार वह क्वॉरटीन रूम से बाहर आ गए, अली के बाहर आते ही जैस्मीन भसीन बहुत खुश नज़र आई।

अंत में बिग बॉस के घर में फिल्म डायरेक्टर फराह खान और पत्रकार अमित त्यागी और चारूल मलिक पहुंचते हैं और अदालत की कारवाई करते नज़र आ रहे हैं। दोनों पत्रकार घरवालों से सवाल करेंगे और अदालत के अंत में एक सदस्य को नॉमिनेट करेंगे। तीनों गेस्ट ने सबसे पहले एजाज को कठघरे में बुलाया, अमित त्यागी और चारूल मलिक, पवित्रा और एजाज़ को लेकर बात करती दिखाई दी। इसके बाद फराह, एजाज़ और कविता के साथ हुई झड़प पर बात करती नज़र आई, घर में आए तीनों मेहमान ने पवित्रा और एजाज़ को गले मिलवाया।

फिर तीनों गेस्ट ने रूबीना दिलैक को कठघरे में बुलाया और उनकी बिग बॉस से हुई झड़प को लेकर बात की। रूबीना से सवाल किया गया कि अगर फाइनल में वह और अभिनव शुक्ला हो तो कौन जीतेगा तो उन्होंने कहा कि वह खुद जीतेंगी। उनके बाद पवित्रा पुनिया कठघरे में आई और उनसे अमित त्यागी ने पहला सवाल किया कि वह अपने दोस्त के खिलाफ ही स्टैंड लेती हैं। फराह खान ने पवित्रा से पूछा कि वह घर में किस पर भरोसा कर सकती हैं, इस पर उन्होंने कहा कि वह घर में सभी पर भरोसा कर सकती हैं।

शो के अंत में निक्की तंबोली कठघरे में जाती हैं तो उनसे सवाल होता है कि उनकी किससे अभी तक दोस्ती नहीं हुई है। इस पर निक्की रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नाम लेती हैं। वह कहती हं कि उन दोनों से घर में ज्यादा बात नहीं होती है। फराह खान कहती हैं कि वह उनके पीठ के पीछे बात करती हैं तो निक्की कहती हैं कि रूबीना पता नहीं उनसे क्यों डरती हैं जो उनके पीठ के पीछे बातें करती हैं| बिग बॉस के घर में अदालत की कारवाई अभी भी चल रही है, अब देखना ये होगा कि तीनों गेस्ट किस प्रतिभागी को नोमिनेट करते हैं।

End of content

No more pages to load