'सूरज पे मंगल भारी' की रिलीज़ डेट घोषित, इस दिन होगी सिनेमाघर में प्रदर्शित!

Tuesday, November 10, 2020 12:10 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' को लेकर कन्फर्म हो गया है कि यह दिवाली के वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख स्टारर यह कॉमिडी फिल्म 15 नवंबर को पूरे भारत में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में सिनेमाघरों पर ताला लग गया था। माहौल सामान्य होने पर फिल्मों को शर्तों के साथ सिनेमाघर में रिलीज करने की इजाजत मिली है।

'सूरज पे मंगल भारी' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जो लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर में रिलीज़ होगी। बता दें कि सिनेमाघर में रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' थी। अगर आपको पता हो, पहले यह 13 नवंबर को रिलीज़ होने वाली थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं थी कि फिल्म सिनेमाघर में रिलीज़ होगी या फिर इससे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।

फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख के साथ अन्नू कपूर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करिश्मा तन्ना और वशिंका शर्मा जैसे कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं|

लंदन वेकेशन पर रोमांटिक मूड में दिखे न्यू लव बर्ड जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया!

बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा और भी कई वजहों से सुर्खियाँ बटोर रही हैं। उलज की

Saturday, June 21, 2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सोनी सब के कलाकारों ने बताया कि कैसे योग उन्हें फिट रहने में मदद करता है!

योग सिर्फ़ एक अभ्यास नहीं है - यह एक विराम है, एक रीसेट है, और खुद से फिर से जुड़ने का एक सौम्य अनुस्मारक है। जैसा

Saturday, June 21, 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ईशा का ब्लैक ब्रा पहने कामुक आसन मुद्रा वायरल, ऐसा रहा बॉलीवुड का योग दिवस!

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर का प्रदर्शन करते हुए

Saturday, June 21, 2025
'दिल थाम के रहना' सॉंग आउट: हुमा कुरैशी ने 'मालिक' फिल्म के बोल्ड आईटम सॉंग से स्क्रीन पर मचाया धमाल!

आगामी फिल्म मालिक के गाने "दिल थाम के रहना" का बहुप्रतीक्षित सॉंग आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और यह प्रशंसकों की

Friday, June 20, 2025
पंजाब का सरदार पहुंचा स्कॉटलैंड अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' के न्यू पोस्टर ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा!

बॉलीवुड के प्रशंसक, एक धमाकेदार कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए तैयार हो जाइये, क्योंकि अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार

Friday, June 20, 2025