बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त स्टार्स में से एक हैं। अक्षय कुमार के हाथ में इतनी फिल्में हैं कि उन्हें देखते हुए ऐसा लग रहा है उनकी कम से कम अगले दो साल के लिए डेट्स फुल हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' 9 नवंबर को होटस्टार पर रिलीज़ रिलीज हो चुकी है।
इसके बाद अभिनेता के पास मानुषी छिल्लर के साथ 'पृथ्वीराज', धनुष-सारा अली खान के साथ 'अतरंगी रे', 'बेल बॉटम' और 'बच्चन पांडे' जैसी बड़े बजट की फ़िल्में शामिल हैं| अब अक्षय कुमार की इस तगड़ी फिल्मों की कतार में एक और प्रोजेक्ट जुड़ने वाला है, खबरों की मानें तो अक्षय निर्देशक मुदस्सर अजीज़ के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म के लिए हां कर दी है। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी, इसकी स्क्रिप्ट सुनने के बाद अक्षय ने हां बोला है। उनके पास एक्शन थ्रिलर्स, रियलिस्ट मुद्दे, अलग-अलग लव स्टोरी और कॉमेडी वाली फिल्में हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार के पास फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'बच्चन पांडे' फिल्म भी है।
जिसमें अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिता निभाएंगे जो एक अभिनेता बनना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ इसमें कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका निभाती दिखाई देने वाली हैं जो एक निर्देशक बनना चाहती है। इसका काम पूरा होने के बाद अक्षय कुमार, आनंद एल राय की रक्षा बंधन पर काम करेंगे। इसके बाद वो एकता कपूर की एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नज़र आ सकते हैं|
अक्षय कुमार की तगड़ी फिल्मों की कतार में एक और प्रोजेक्ट जुड़ा!
Tuesday, November 10, 2020 17:02 IST


