Bollywood News


अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' ने तोड़ा सुशांत की 'दिल बेचारा' का रिकॉर्ड!

अक्षय कुमार और किआरा आडवाणी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी' 9 नवंबर, 2020 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गई है| इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के अनुसार लक्ष्मी डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसने कुछ ही घंटों में ये रिकॉर्ड बनाया, जो खुद निर्माताओं के लिए एक उपलब्धि है। इस बात कि जानकारी डिज्नी होटस्टार ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के साथ साझा की है|

बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' के नाम था। जोये फिल्म 24 जून, 2020 को रिलीज़ हुई थी, जिसे निर्माताओं ने COVID-19 महामारी के कारण थिएटरों के बजाय OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया। मीडिया सूत्रों कि मानें तो लक्ष्मी को अब विदेशों में थिएटर्स में रिलीज़ की जा सकती है| देखिये-



अक्षय कुमार और किआरा आडवाणी के अलावा 'लक्ष्मी' में शरद केलकर, आएशा रज़ा मिश्रा, अश्विनी कालसेकर और राजेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म को राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित किया गया है और यह 2011 में रिलीज हुई तमिल ड्रामा फिल्म मुनि 2 कंचना की रीमेक है। लक्ष्मी पहली बिग बजट फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बजाए डिजिटली रिलीज़ की गई है।

End of content

No more pages to load