Bollywood News


हर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख की अगली एक्शन-थ्रिलर 'कुन फाया कुन' की घोषणा

हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की जोड़ी अगर आपको बिजॉय नाम्बिआर की फिल्म तैश में पसंद आई थी तो आपके लिए एक खुशखबरी और है| ये दोनों कलाकार एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं इसकी आगामी फिल्म 'कुन फया कुन' में | जी, फिल्म की घोषणा संजीदा और हर्षवर्धन ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर इसका ऐनाउन्समेंट टीज़र साझा करके की |

इस टीज़र विडियो में संजीदा और हर्वर्धन दोनों बैठ कर फिल्म की घोषणा के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं जब हर्ष के फ़ोन पर एक मेसेज आता है और फिर दोनों के कमरे में कोई आता है और कैमरा बंद हो जाता है| टीज़र विडियो से ये सन्देश देने की कोशिश की गयी है की कुन फया कुन एक ज़बरदस्त एक्शन-थ्रिलर होने वाली है जो होगा या नहीं ये तो वक़्त ही बतेअगा | फिलहाल देखिये टीज़र-



कुन फया कुन का निर्देशन करेंगे कुशन नंदी और इसके निर्माता हैं नइम सिद्दीकी | फिल्म कल से फ्लोर पर जाएगी और अगले साल की पहली तिमाही के बाद हमें देखने को मिल सकती है | बता दें की हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख 29 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ज़ी5 की क्रिम्त-थ्रिलर तैश में भी एक साथ नज़र आये थे और दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ भी हुई थी|

End of content

No more pages to load