Bollywood News


रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर इस महीने शुरू करेंगे लव रंजन की फिल्म

रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर इस महीने शुरू करेंगे लव रंजन की फिल्म
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के फैन्स के लिए खुशखबरी है की जल्द ही ये दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन आपको एंटरटेन करने के लिए आने वाले हैं | दोनों की काफी समय से लव रंजन से उनकी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी को लेकर बातचीत जारी थी जो की बीते दिनों फाइनल होने के बाद अब फिल्म फ्लोर पे जाने के लिए तैयार है |

इस अनटाइटल्ड फिल्म का मुख्य हिस्सा स्पेन में शूट किया जाना है मगर फिलहाल स्पेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण वहां की शूटिंग को होल्ड पर रखा गया है | लव रंजन और टीम फिलहाल फिल्म की शूटिंग इस महीने मुंबई में शुरू करेंगे जिसके बाद ओवरसीज़ स्केड्यूल पर निर्माता कोई फैसला स्पेन में कोरोना के हालात देखते हुए लेंगे | बता दें की फिल्म में श्रद्धा एक वेट्रेस का किरदार निभाएंगी और रणबीर एक कैसानोवा के रूप में दिखेंगे |

गौरतलब है की लव रंजन से इस फिल्म को लेकर पहले अजय देवगन से भी बातचीत चल रही थी मगर किन्ही कारणों से बात बन नही पायी | फ़िल्मी परदे पर श्रद्धा आखिरी बार अहमद खान की बाग़ी 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखी थी | वहीँ रणबीर कपूर हमें वाणी कपूर के साथ करण मल्होत्रा की पीरियड-एक्शन फिल्म शमशेर में और अलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के साथ अयान मुख़र्जी की ब्रह्मास्त्र में नज़र आएँगे|

End of content

No more pages to load