Bollywood News


मालदीव से टाइगर श्रॉफ का शर्टलेस सेक्सी लुक हुआ वायरल!

मालदीव से टाइगर श्रॉफ का शर्टलेस सेक्सी लुक हुआ वायरल!
बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ अपने धमाकेदार अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं| पर्दे पर तो टाइगर का दम देखने को मिलता ही है, इसके साथ ही वो रियल लाइफ में भी अपने फैन्स का खूब मनोरंजन करते नज़र आते हैं| सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है, हाल ही में टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की बेहद ही बोल्ड फोटो शेयर की हैं जिसको लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

लॉकडाउन खुलने के बाद टाइगर छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे हैं, वहां पहुंचते ही एक्टर ने अपने सेक्सी लुक का प्रदर्शन किया है| सोशल मीडिया पर शेयर कि गई तस्वीर में टाइगर पुल के अंदर येलो अंडरवियर पहने काफी आकर्षक लग रहे हैं, इस तस्वीर में उनके सिक्स पेक्स अब्स लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं| देखिये-



वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ फिल्म 'गणपत' में दिखाई देने वाले हैं| हाल ही में टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म के 2 पोस्टर सामने आए हैं, दोनों में टाइगर का लुक फैन्स को काफी पसंद आया है| टाइगर इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करने जा रहे हैं, अभी इसकी रिलीज़ डेट के बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है|

End of content

No more pages to load