Bollywood News


समुद्र में मछलियों के बीच हनीमून मना रही हैं काजल अग्रवाल, देखिये तस्वीरें!

फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद काजल अग्रवाल अपने हनीमून की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। काजल और उनके पति गौतम किचलू फिलहाल मालदीव में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। सुबह दोनों ने कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज इन्स्टाग्राम पर साझा की हैं, इन दोनों की तस्वीरों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ताजा तस्वीरों में एक खास होटल के कमरे की झलक देखने को मिल रही है जो समुद्र के पानी के नीचे कांच से बना हुआ है। फोटोज में नवविवाहित कपल को मछलियों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, इन तस्वीरों में जहां गौतम कैजुअल शर्ट और डेनिम पहने नजर आ सकते हैं, वहीं काजल नूडल स्ट्रैप वाले बैकलेस मेटैलिक गाउन में जलपरी के समान काफी खूबसूरत लग रही हैं। देखिये-

View this post on Instagram

@kitchlug

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on



View this post on Instagram

Am I looking at the fish or are the fish looking at me?

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on



View this post on Instagram

Waking up to 🐠🐟🐡

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on



अगर आपको पता हो, काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को शादी की थी। परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में मुंबई में दोनों की शादी का समारोह संपन्न हुआ था। इस दौरान काजल हल्दी और मेहंदी सेरेमनी से शादी तक अलग अलग तरह की फोटोज शेयर करके फैंस को अपडेट दे रही थी।

End of content

No more pages to load