Bollywood News


रणदीप हुड्डा ने जिओ स्टूडियोज़ के साथ साइन की अपनी पहली वेब सीरिज़!

रणदीप हुड्डा ने जिओ स्टूडियोज़ के साथ साइन की अपनी पहली वेब सीरिज़!
रणदीप हुड्डा एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाले हैं, उन्होंने हाल ही में जिओ स्टूडियोज़ के बैनर तले बनने वाली एक वेब सीरीज़ को साइन किया है| बता दें कि कुछ समय पहले ही रणदीप ने सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे' की शूटिंग पूरी की है और अपने पैर की सर्जरी करवाई है| अभिनेता बहुत जल्द इस हिंदी वेब सीरीज़ के द्वारा अपना डिजीटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, इसमें वह 'इंस्पेक्टर अविनाश का किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं|

इस प्रोजेक्ट का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं जो सनी देयोल के साथ 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म कर चुके हैं| रणदीप इसमें राज्य में बढ़ते अपराधों को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते देने वाले हैं| सूत्रों की मानें तो अभिनेता ने पिछले साल ही इस प्रोजेक्ट के लिए हाँ बोल दी थी|

पहले इस प्रोजेक्ट को इसी साल 2020 की शुरुआत में शूट किया जाना था, लेकिन एक्टर के बिजी शेड्यूल के चलते, टीम ने अप्रैल में शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन अचानक COVID-19 और लॉकडाउन ने फिर से इसमें बाधा डाल दी थी| हाल ही में मिली खबरों के अनुसार जनवरी 2021 से इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है|

अगर आपको पता हो रणदीप फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पे थे, इसलिए उस समय किसी भी अन्य फोर्मट्स के साथ कोई अन्य ओटीटी घोषणा नहीं की जा सकती थी| इस समय अभिनेता हरियाणा में इलियाना डीक्रूज के साथ अपनी कॉमेडी फिल्म, अनफेयर एंड लवली की शूटिंग कर रहे हैं| बलविंदर सिंह जनुजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक सांवली लड़की की कहानी है, जो डार्क स्किन वाली लड़की के लिए गलत सोच रखने वाले समाज के खिलाफ खड़ी रहती है|

End of content

No more pages to load