Bollywood News


दिवाली पर अक्षय कुमार ने किया फिल्म 'राम सेतु' का ऐलान, देखिए फर्स्ट लुक पोस्टर!

दिवाली पर अक्षय कुमार ने किया फिल्म 'राम सेतु' का ऐलान, देखिए फर्स्ट लुक पोस्टर!
अक्षय कुमार का करियर ग्राफ बीते सालों से सिर्फ ऊपर ही जा रहा है और जिस तरह की फ़िल्में वे लगातार साइन कर रहे हैं उसे देख कर तो यही लगता है की ये ग्राफ और भी ऊपर जाने वाला है | अक्षय के लाइन अप में फिलहाल आनंद राय की 'अतरंगी रे', रंजित तिवारी की 'बेल बॉटम' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' शामिल हैं और इस दिवाली पर अक्षय ने अपने फैन्स को एक और फिल्म का तोहफा दे दिया है |

या फिल्म है 'राम सेतु' और जैसा की इसका टाइटल ही बता रहा है इसकी कहानी भारत के सबसे पूजनीय पुराण रामायण और उससे जुड़े भारत और श्री लंका को जोड़ने वाले सेतु 'राम सेतु' के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी | रामायण में जिस राम सेतु का ज़िक्र किया गया है वो असली है या नहीं इस बात पर बहस कई सालों से चली आई है और इसी बात का जवाब तलाशती दिखेगी ये फिल्म | राम सेतु का फर्स्ट लुक पोस्टर देख कर लगता है की फिल्म में अक्षय एक आरकेयौलोजिस्ट यानी पुरातत्वेता के किरदार निभाएंगे, देखिए-



राम सेतु के निर्देशन की कमान सभालेंगे 'तेरे बिन लदेन', 'परमाणु' और हालिया रिलीज़ फिल्म सूरज पे मंगल भारी जैसी फ़िल्में बनाने वाले अभिषेक शर्मा | फिल्म में अक्षय के साथ मुख्य अभिनेत्री कौन होंगी तथा और कौन से चेहरे दिखेंगे इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है हालांकि इसके 2022 में रिलीज़ होने की उम्मीद जताई जा रही है|

End of content

No more pages to load