Bollywood News


घोड़े पर शर्टलेस बैठे सलमान खान ने फिर दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी!

घोड़े पर शर्टलेस बैठे सलमान खान ने फिर दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी!
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में सलमान खान अपने फार्महाउस पनवेल में प्रकृति के अकदम करीब रहकर समय का आनंद लेते नज़र आए थे| सलमान ने खेत में काम करते हुए की अपनी कई तस्वीर इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की थी| बॉलीवुड दबंग सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करते हैं तो उसकी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम खुद की एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका लुक सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सलमान घोड़े पर शर्टलेस बैठे नज़र आ रहे हैं| बता दें कि अभिनेता ने यह फोटोशूट अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए करवाया था| उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए ब्कैप्ष्ण में लिखा कि, "विंटर कलेक्शन बहुत जल्द आ रहा है @beinghumanclothing|" अभिनेता की इस शर्टलेस तस्वीर पर फैन्स अपनी ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बता करें तो सलमान ने प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग पूरी कर ली है| इसमें उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाली हैं| इन दोनों के अलावा रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, गौतम गुलाटी, मेघा आकाश, भरत, ज़रीना वाहब, गोविन्द नामदेव, अर्जुन जनूंगो और एक आइटम सॉनग में जैकलीन फ़र्नांडेज़ भी नज़र आने वाली हैं|

End of content

No more pages to load