रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी सिम्बा के बाद फिर एक बार स्क्रीन पर धमाका करने के लिए आने को तैयार है उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म सर्कस में| कुछ दिन पहले ही फिल्म का ऐलान किया गया था और अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो गयी है | जी, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सर्कस की शूटिंग आज मुंबई में शुरू कर दी गयी है|
ब्रिटिश लेखक और उपन्यासकार शेक्सपियर के मशहूर प्ले 'कॉमेडी ऑफ़ एर्रर्स' पर आधारित सर्कस में रणवीर सिंह के साथ पहली बार जैकलीन फ़र्नांडेज़ मुख्य भूमिका में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी| साथ ही वरुण शर्मा और पूजा हेगड़े भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे| सर्कस के निर्माता हैं रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट और ये फिल्म हमें अगले साल के मध्य तक सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है|
इसके अलावा रणवीर के फैन्स उनकी 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म '83' के रिलीज़ होने भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म में शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन शेयर क्र रहे हैं| कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 वैसे तो इस साल 10 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना महामारी के कारण ऐसा हो नहीं पाया था|
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने शुरू की 'सर्कस' की शूटिंग!
Tuesday, November 17, 2020 17:49 IST


