Bollywood News


महीनों के बाद सिनेमाघर में ये फिल्म देखने चले आमिर खान!

महीनों के बाद सिनेमाघर में ये फिल्म देखने चले आमिर खान!
अभिषेक शर्मा निर्देशित सूरज पे मंगल भारी के साथ सिनेमाघरों में नई फिल्मों का रिलीज़ होना तो शुरू हो गया है, परन्तु इस कोरोना काल में लोगों को थिएटर्स तक जाने के लिए प्रेरित करना बहुत मुश्किल होने वाला है। हाल ही में आमिर ख़ान अपनी बेटी इरा ख़ान के साथ यह फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे थे, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों के साथ साझा की थी|

आमिर खां ने ने मुंबई के जुहू सिनेमा में फ़िल्म का ईवनिंग शो देखा था। फिल्म देखने से पहले अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सिनेमाहॉल में सूरज पे मंगल भारी देखने के लिए जा रहा हूं। इतने अर्से बाद बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव की उम्मीद कर रहा हूं।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिन्रेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया है| देखिये-





अभिषेक शर्मा निर्देशित सूरज पे मंगल भारी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है, इसमें मनोज बाजपेयी ने वेडिंग डिटेक्टिव की भूमिका निभाई है। फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और फ़ातिमा सना शेख़ मुख्य स्टार कास्ट में शामिल हैं। मनोज बाजपेयी ने भी ट्विटर पर फ़िल्म और सिनेमाघरों की ओपनिंग को सपोर्ट करने के लिए आमिर ख़ान को धन्यवाद बोला है|

End of content

No more pages to load