Bollywood News


जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही कर ली थी, अपारशक्ति ने शादी!

जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही कर ली थी, अपारशक्ति ने शादी!
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अपारशक्ति खुराना का आज 18 नवंबर को अपना 33 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। साल 1987 को आज ही के दिन चंडीगढ़ में अभिनेता का जन्‍म हुआ था। आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाले अपारशक्ति आज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह बॉलीवुड की स्त्री, लुका छुपी और बाला सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं| बॉलीवुड डेब्‍यू से पहले ही साल 2014 में अपार शक्ति, आकृति आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे|

बता दें कि आकृति आहूजा और अपारशक्ति की मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। अभिनेता फिल्मों के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी रूचि रखते हैं, वह हरियाण अंडर 19 क्रिकेट टीम के भी कप्‍तान रह चुके हैं| उन्होंने एक आरजे के तौर पर अपने करियर की शुरुवात की थी|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो आखिरी बार अपारशक्ति खुराना को 'स्ट्रीट डांसर' में देखा गया था, उससे पहले वह कार्तिक आर्यन के साथ 'पति, पत्‍नी और वो' में नज़र आए थे। दर्शकों ने अभिनेता को स्पोर्टिंग रोल में हमेशा खूब प्यार दिया है, वह उनके अगले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load