Bollywood News


लक्ष्मी पीटी तो अमेज़न प्राइम ने मांगी 'कूली नंबर 1' की स्पेशल स्क्रीनिंग

कोरोना वायरस महामारी के कारण अगर किसी को फायदा हुआ तो वे रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जो एंटरटेनमेंट का एक मात्र साधन बन गए | इन प्लेटफॉर्म्स पर कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज़ की भरमार आ गयी और दर्शकों आँखें चिपका कर लॉकडाउन में मोबाइल स्क्रीन्स से चिपके रहे | जहां कुछ फ़िल्में छोटी रकम में ओटीटी पर बिक गयी वहीँ कुछ फ़िल्में ऐसी भी निकली जिनके निर्माताओं ने मोटी रकम की डिमांड रखी|

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज़ लक्ष्मी बम जिसे डिज़नी प्लस हॉटस्टार ने 125 करोड़ में खरीद अहता, ओटीटी की सबसे महँगी हिंदी फिल्म बनी | लेकिन रिलीज़ के बाद फिल्म को मिले बेकार रविएव की वजह से अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी चौकन्ने हो उठे हैं | हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेज़न ने अब कूली नंबर 1 की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की डिमांड की है ये सुनिश्चित करने के लिए की कूली नंबर 1 की डील भी लक्ष्मी की तरह न निकले|

खबर है की कूली नंबर के डिजिटल राइट्स के लिए भी अमेज़न प्राइम ने करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किये हैं और वे 'लक्ष्मी' के बाद कोई रिस्क नहीं लेना चाहते | यही कारण है की अमेज़न ने कूली नंबर 1 की एक स्क्रीनिंग की मांग की है | बता दें की डेविड धवन के निर्देशन में बनी कूली नंबर 1, 1995 में रिलीज़ हुई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है | फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे|

End of content

No more pages to load