Bollywood News


रणदीप हुड्डा ने ख़त्म की 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग, साझा की सेट्स से तस्वीरें

रणदीप हुड्डा ने ख़त्म की 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग, साझा की सेट्स से तस्वीरें
रणदीप हुड्डा और इलियाना दीक्रूज़ की फ्रेश जोड़ी हमें जल्द दिखने वाली है बलविंदर सिंह जंजुआ की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अनफेयर एंड लवली में| कुछ महीने पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गयी थी और क्कुह ही समय में फिल्म को रैप अप भी कर दिया गया है| जी, रणदीप और इलियाना ने अनफेयर एंड लवली की शूटिंग निपटा दी है और सेट के आखिरी दिन उन्होंने टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की|

रणदीप ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ विडियो एंड तस्वीरें साझा की जिनमें वे टीम के साथ शरारतें करते हुए नज़र आ रहे हैं| रणदीप ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा की वे अनफेयर एंड लवली के सेट और निर्देशक बलविंदर जंजुआ को बहुत मिस करेंगे, तथा फिल्म के रिलीज़ होने के लिए भी उत्सुकता दिखाई| देखिये पोस्ट-



बता दें बलविंदर सिंह जंजुआ जिन्होंने इससे पहले सांड की आँख और मुबारकां जैसी फ़िल्में लिखी हैं , उन फेयर एंड लवली से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं| इस फिल्म के निर्माता हैं सोनी पिक्चर्स और ये अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load