Bollywood News


अमिताभ बच्चन और अजय देवगन संग फिल्म 'मेडे' में हुई ये अभिनेत्री फाइनल!

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन संग फिल्म 'मेडे' में हुई ये अभिनेत्री फाइनल!
अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी जो पहले मेजर साब और खाकी जैसी फिल्मों में हमें एंटरटेन कर चुकी है इतने साल बाद फिर से बड़े परदे पर कमबेक करने वाली है| बीते दिनों खबर आई थी की अजय देवगन शिवाय के बाद फिर से निर्देशन की कमान संभालने वाले हैं एक थ्रिलर-ड्रामा से जिसका टाइटल होगा 'मेंडे' और फिल्म में अमिताभ-अजय की जोड़ी दिखेगी|

इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की तलाश जारी थी जो की अब ख़त्म हो गयी है| हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेंडे में अजय ने अपनी 'दे दे प्यार डे' को-स्टार राकुल प्रीत सिंह को इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री कास्ट कर लिया है| फिल्म में राकुल हमें एक पायलट का किरदार निभाती दिखेंगी हालांकि अजय और अमिताभ के किरदार क्या होंगे ये बात सामने नही आई है| अजय देवगन, राकुलप्रीत और अमिताभ बच्चन की इस तिकड़ी को साथ देखना फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है|

मेंडे का निर्देशन करने के साथ अजय इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे और इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है| बात करें फ़िल्मी परदे की तो अजय की भुज: डी प्राइड ऑफ़ इंडिया डिज्नी प्लसहॉटस्टार पर रिलीज़ होगी जिसमे उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दूत भी मुख्य भूमिका में हैं| इस फिल्म के गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने की संभावना है|

End of content

No more pages to load