Bollywood News


'वॉर 2' में ऋतिक रॉशन के साथ दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?

'वॉर 2' में ऋतिक रॉशन के साथ दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा?
पिछले साल अक्टूबर में सिद्धार्थ आनंद की एक्शन-थ्रिलर फिल्म वॉर ने धमाकेदार ओपनिंग ली थी| ऋतिक रॉशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये कमा कर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था| बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म की कामयाबी देखते हुए इसे एक फिल्म यूनिवर्स में बदलने और साथ ही इसके सीक्वल की तैयारी भी चल रही है|

वॉर 2 से जुडी लेटेस्ट खबर ये आ रही है की इस बार फिल्म में टाइगर श्रॉफ की जगह लेने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर विचार चल रहा है जिन्हें फाइनल करने का मन मेकर्स करीब-करीब बना चुके हैं| अगर ऐसा होता है तो सिड और ऋतिक की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नज़र आएगी जिन्हें देखना काफी एक्साइटिंग होगा| बात करें एक्शन फिल्मों की तो सिड पहले भी 'अ जेंटलमैन' जैसी एक्शन फिल्म में काम कर चुके है हालांकि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस नाकाम रही थी|

वॉर 2 की शूटिंग अगले साल की पहली तिमाही में शुरू होने की संभावना है और ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के करीब रिलीज़ हो सकती है| फिल्म के लिए फैन्स में उत्सुकता इस कारण से भी ज्यादा है की ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है जिसमे शाहरुख़ खान और सलमान खान के 'पठान' और 'टाइगर' के रूप में नज़र आने की चर्चा है| इसके अलावा सलमान खान के शाहरुख़ की 'पठान' में और शाहरुख़ के सलमान की 'टाइगर 3' में भी दिखने की ख़बरें हैं| अब ऐसा होता है या नहीं ये तो समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load