Bollywood News


मालदीव से वायरल हो रहा है दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज़, देखिये तस्वीर!

मालदीव से वायरल हो रहा है दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज़, देखिये तस्वीर!
देश भर में जब से लॉकडाउन हटा है उसके बाद से ही में बहुत सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंच रही हैं| यहाँ से उनका ग्लैमरस और हॉट अंदाज काफी वायरल होता रहता है। हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक बिकनी तस्वीर साझा की है जिसको सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कोरोना वायरस के चलते देश में लंबे समय तक लॉकडाउन लगा रहा जिसके चलते लोग अपने घरों में ही रहे। इसके बाद सरकार की तरफ से थोड़ी ढील मिलने के बाद सेलेब्स वेकेशंस पर चले गए। बीते दिनों दिशा पाटनी भी मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचीं और बिकिनी में अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की थी। उन्होंने हाल ही में स्काई ब्लू कलर की बिकिनी में रेड बिकिनी में तस्वीर शेयर की है जिसकी वजह से वह काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में दिखाई दी थी, इस फिल्म में उनके अभिनय और ग्लैमरस अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था| आने वाले समय में वह मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन 2' में आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्रहाम और तारा सुतारिया के साथ नज़र आने वाली हैं|

End of content

No more pages to load